भारत

9 यात्री घायल, बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर

jantaserishta.com
27 Oct 2024 9:50 AM IST
9 यात्री घायल, बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर
x
भारी भीड़.
मुंबई: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों की तरफ निकल रहे थे कि इसी दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और 9 लोग इसमें घायल हो गए.
रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची. घायलों में अधिकांश यूपी बिहार के बताए जा रहे हैं. भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात काबू नहीं कर पाई. खबर के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2. 25 बजे कीहै. मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग उसमें चढ़ने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story