उत्तर प्रदेश

Up News: सड़क पर तड़पते रहे हादसे में घायल लोग, दो ने तोड़ा दम

Sarita
21 Sept 2025 11:25 AM IST
Up News:  सड़क पर तड़पते रहे हादसे में घायल लोग, दो ने तोड़ा दम
x
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कैंट थाना क्षेत्र के बनिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने ई-रिक्शा और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया। किसी के पैर टूटे तो कोई सिर से पैर तक खून से लथपथ था। राहगीरों ने बताया कि थार चालक नशे में था और नियंत्रण खो बैठा था।
वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। थार ने पहले पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे। घायल सड़क पर दर्द से तड़पते रहे। कुछ लोग थार चालक को पकड़ने दौड़े, लेकिन वह वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थार को अपने कब्जे में ले लिया।
हालांकि, भीड़ को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। थार की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले निगोहां निवासी मोहित की 28 फरवरी को शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे थे कि मोहित की मौत की खबर उसकी पत्नी को कैसे दें। इसी बीच निगोहां निवासी उमेश साहू (23) की भी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story