उत्तर प्रदेश

UP News: बेटी के घर गए पिता को ससुरालियों ने उतार मौत के घाट

Sarita
22 March 2025 7:30 AM IST
UP News: बेटी के घर गए पिता को ससुरालियों ने उतार मौत के घाट
x
UP News: मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र में दामाद की मौत के बाद उसके बीमा के कागजात लेने बेटी के घर आए एक व्यक्ति (ससुर) की उसकी बेटी के साले और सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया. छाता थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि जैंत क्षेत्र के परखम गुर्जर निवासी चंद्रपाल (52) अपने दामाद की मौत के बाद गुरुवार को सबलगढ़ स्थित अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे थे|
एक माह पहले दामाद ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले चंद्रपाल के दामाद लोकेश ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने बताया कि चंद्रपाल अपने दामाद के बीमा के कागजात लेने वहां गए थे। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल की बेटी कागजात दे पाती, उससे पहले ही उसके साले सुनील और सास कमलेश कुमारी वहां पहुंच गए और चंद्रपाल को गालियां देने लगे।
साले पर हत्या का आरोप
एसएचओ ने बताया कि जब चंद्रपाल ने उनके व्यवहार का विरोध किया तो दोनों ने बांका (चारा काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला धारदार हथियार) से उस पर हमला कर दिया और तब तक मारते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं गया। उन्होंने बताया कि परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि चंद्रपाल की बेटी की शिकायत पर आरोपी साले सुनील और सास कमलेश कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से तमाम तरह के साक्ष्य जुटाए हैं।
Next Story