उत्तर प्रदेश

Up News: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sarita
25 Jun 2025 8:57 AM IST
Up News: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना पुलिस ने हथियार तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में ऑन डिमांड अवैध हथियारों की सप्लाई करता था. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है. आपको बता दें कि पुलिस ने ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन तस्करों शाकिब, साहिल और आरिश को गिरफ्तार किया है. ये तस्कर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ समेत पूरे एनसीआर में जरूरत के हिसाब से अवैध हथियारों की डिलीवरी करते थे|
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्टल, छह कारतूस और इटली में बनी यामाहा बाइक बरामद की है. ये तस्कर सिकंदराबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान को अवैध पिस्टल बेचने आए थे. पुलिस को सलमान पर पहले से ही शक था और इसी आधार पर जाल बिछाकर तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. वहीं जानकारी देते हुए सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सलमान को हथियार देने आने वाले हैं. गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
Next Story