- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बाजार से...
उत्तर प्रदेश
UP News: बाजार से लौटा पति, तो कालोनी के गेट पर मिला पत्नी का शव
Bharti Sahu 2
15 Aug 2024 10:05 AM IST

x
UP News: आगरा में हाइवे स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण कालोनी के गेट के पास बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिला। शव की पहचान कालोनी में रहने वाले बिजली कर्मी अश्वनी कुमार की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई। माना जा रहा है कि सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। किसी ने हादसा होते नहीं देखा था। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। मूलतः अलीगढ़ निवासी अश्वनी कुमार बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। हाइवे स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की सरकारी कालोनी में परिवार सहित रहते हैं। सुबह सब्जी लेने गए थे 44 वर्षीय पत्नी सुमन देवी टहलने निकली थीं। उनका शव कालोनी के गेट के पास मिला। कालोनी का गेट हाइवे के सर्विस रोड पर स्थित है। गेट पर गार्ड तैनात रहता है। उसने भी कुछ नहीं देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के सिर में चोट थी। पति आए तो पत्नी का शव देखकर होश उड़ गए। फूट-फूटकर रोने लगे। पड़ोसियों ने संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिर में गंभीर चोट के कारण महिला को अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला। जब तक लोगों की उन पर नजर गई उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। हिट एंड रन की संभावना के साथ जांच की जा रही है।
TagsUPबाजारलौटापतिगेटपत्नीशव UPmarketreturnedhusbandgatewifedead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





