उत्तर प्रदेश

UP News: जमीन विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

Sarita
31 Aug 2025 11:08 AM IST
UP News: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन बेचने के विवाद में शराबी पति ने अपनी पत्नी की दरांती से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गौरिया गांव का है, जहां निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी छोटकी के नाम दर्ज जमीन को बेचना चाहता था, जो उसकी पत्नी को मंजूर नहीं था।
बता दें कि 29 अगस्त की सुबह दोनों खेत में धान की निराई करने गए थे, जहां जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दरांती से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटी करिश्मा स्कूल से लौटी और मां को ढूंढते हुए खेत पर पहुंची। मां का खून से लथपथ शव देखकर वह दंग रह गई। उसकी चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी राधेश्याम राय मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि खून से सना एक दरांती बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story