उत्तर प्रदेश

Up News: बीड़ी की बदबू से पत्नी परेशान हुई तो पति ने लगाई फांसी

Sarita
21 Dec 2024 9:54 AM IST
Up News: बीड़ी की बदबू से पत्नी परेशान हुई तो पति ने लगाई फांसी
x
Up News: सिगरेट, बीड़ी, शराब और गांजा तो मानो आजकल के लोगों के लिए एक फैशन ही बन गया है। इसके बिना उन्हें अपनी जिंदगी अधूरी सी लगती है। लेकिन तब क्या हो जब यही फैशन रिश्तों में दरार डाल दे और यही फूट किसी खौफनाक फैसले पर आकर खत्म हो। ऐसा ही एक मामला यूपी के बांदा जिले से सामने आया है। जहां एक युवक ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी पत्नी बीड़ी की बदबू की वजह से उससे नाराज थी।
पति के बीड़ी पीने
के बाद मुंह से आने वाली बदबू से पत्नी परेशान थी। उसने कई बार आनंद को बीड़ी पीने से रोका, लेकिन वह अपनी मन मर्जी करता रहा। जिसे देख पत्नी ने दूरियां बना लीं। इस बात से आहत आनंद ने खौफनाक कदम उठा लिया। नाराज पत्नी की वजह से आनंद ने घर में पंखे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे के बाहर न आने से परिजन चिंतित हो गए। जब कमरे में जाकर देखा तो आनंद फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना घरवालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story