- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पति ने 1000...
उत्तर प्रदेश
UP News: पति ने 1000 रुपये के लिए दो दोस्तों को सौंप दी पत्नी, दोनों ने किया दुष्कर्म
Sarita
10 Feb 2026 7:12 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में कथित रूप से एक हजार रुपये के बदले शख्स ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों को सौंप दिया। दोनों दोस्तों ने शख्स की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिाया। घटना के बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों दोस्तों के साथ ही महिला के पति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के पति की तलाश की जा रही है।
दरअसल, पूरा मामला बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक महिला के साथ उसके पति के दोस्तों ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हवस का शिकार बनाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि रविवार शाम गैस एजेंसी पर जाते समय उसके पति ने बाल किशन और पप्पू नामक युवकों से एक हजार रुपये लिये तथा उसे उनके साथ भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि महिला जब पति के दोस्तों के साथ आ रही थी तो रास्ते में दोनों ने एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने शिकायत की, जिसके आधार पर बाल किशन, पप्पू और महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बाल किशन और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
TagsUP1000 रुपयेदोस्तोंपत्नीदोनोंदुष्कर्मUP1000 rupeesfriendswifebothrape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





