- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News पत्नी को बचाने...

x
Up News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि महिला सड़क किनारे लगे एक ठेले के संपर्क में आ गई थी, जिसमें करंट उतर आया था।लक्ष्मीपुर धूस निवासी रामवृक्ष मद्धेशिया (55) अपनी पत्नी कमलावती देवी के साथ दांत का इलाज करवाने गए थे।
अधिकारियों के अनुसार, दंपति सुबह छह बजे बाइक से भैसही चौराहे पहुंचा था, तभी कमलावती एक ठेले के संपर्क में आ गई जिसमें करंट उतर आया था। रामवृक्ष ने जैसे ही अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय दुबे, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिंद और कांस्टेबल शिव प्रकाश मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि घटना में महिला को चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है।
TagsUpपत्नीबचानेपतिकरंटमौतUpwifesavehusbandelectric shockdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





