- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ठगी के जाल...
उत्तर प्रदेश
UP News: ठगी के जाल में फंसे सैकड़ों लोग, पुलिस ने साइबर ठगों को पकड़ा
Sarita
20 April 2025 10:56 AM IST

x
UP News: बहराइच जिला पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, उपकरण और ठगी में इस्तेमाल एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) पहुप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने बहराइच शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखदाहिर मोहल्ला निवासी मुशीर और अनवर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत पर बहराइच के साइबर अपराध थाने में धारा 318/4 (धोखाधड़ी से संपत्ति या मूल्यवान दस्तावेज सौंपना), 338 (जालसाजी), 340/2 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाकर उसे असली के तौर पर इस्तेमाल करना), 336/3 (लापरवाही से जान को खतरे में डालना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मुशीर और अनवर के कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पांच फर्जी आधार कार्ड, छह बैंक चेक, विभिन्न बैंकों की 10 चेक बुक, दो जीएसटी रजिस्ट्रेशन पेपर, दो मुहर, एक लैपटॉप और एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। उन्होंने बताया कि लोन दिलाने और शेयर ट्रेडिंग एप पर पैसा लगाने के नाम पर ये लोग (आरोपी) भोले-भाले लोगों के खाते खोलकर उसका संचालन अपने हाथ में रखते थे और अपनी मर्जी के मुताबिक पैसे की हेराफेरी करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के जरिए जेल भेज दिया गया है।
सिंह ने बताया कि खाताधारकों को संज्ञान में लाए बिना ही ये लोग नेट बैंकिंग से प्राप्त पैसे को ऑनलाइन गेमिंग और व्यापार के लिए इन खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे और जब भी किसी खाताधारक को इस ट्रांसफर के बारे में पता चलता तो ये ठग उन्हें जमा राशि पर डेढ़ प्रतिशत की दर से भुगतान कर देते थे। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को करीब 3.25 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के जरिए जेल भेज दिया है।
TagsUPठगीजालसैकड़ोंपुलिसठगोंपकड़ाUPfraudtraphundredspolicefraudsterscaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





