उत्तर प्रदेश

UP News: मेटल क्राफ्ट गोदाम में भीषण आग, माल जलकर राख

Sarita
4 April 2025 7:21 AM IST
UP News: मेटल क्राफ्ट गोदाम में भीषण आग, माल जलकर राख
x
UP News: कटघर थाना क्षेत्र के करूला जाहिद नगर गली नंबर 8 में एक्सपोर्ट कंपनी मेटल क्राफ्ट ट्री के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद किचन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। गोदाम में रखा 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फर्म मालिक रईस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाई। रईस का आरोप है कि कॉल करने के करीब एक घंटे देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। घटना गुरुवार शाम सात बजे की है जब फैक्ट्री मालिक रईस अपने कर्मचारी नूर आलम के साथ कुछ सामान लेने गए थे। अचानक किचन में रखे घरेलू सिलेंडर के फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
आग गोदाम में रखे लोहे और रस्सी से बने उत्पादों के साथ ही गत्ते तक तेजी से फैल गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि पड़ोस के मकान में भी दरारें आ गईं।आग पर काबू पाना मुश्किल था। कुछ देर बाद सूचना पाकर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक रईस ने दमकल विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जब तक दमकल कर्मी आग बुझा पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
Next Story