- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सिलेंडर...

x
Up News: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाकर लीकेज चेक करते समय भीषण हादसा हो गया। सिलेंडर में आग लगने से 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, घायलों में 7 बच्चे, एक महिला और एक फेरीवाला शामिल है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में रामफल के घर पर सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गया था। सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक करते समय अचानक आग लग गई जिसमें सुरेमन के अलावा सुमन, सिकंदर, रीते, खुशी, अंजलि, नीरज, अंशिका, दिव्या गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को कुदरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि घायल सुरेमन का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सीओ प्रदीप तिवारी ने बताया कि घर के अंदर चूल्हे में गैस सिलेंडर लगाते समय रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। पास में ही गैस सिलेंडर लगाते देख रही एक महिला और 7 बच्चे आग की चपेट में आने से महिला और 7 बच्चे झुलस गए। महिला और 7 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
TagsUpसिलेंडरधमाका9झुलसेUpcylinderexplosion9 burnt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





