उत्तर प्रदेश

UP News: आंधी-तूफान से गिरा मकान , दो लोगों की मौत

Sarita
19 April 2025 6:15 AM IST
UP News: आंधी-तूफान से गिरा मकान , दो लोगों की मौत
x
UP News: जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. शुक्रवार रात तेज आंधी के बीच एक मकान अचानक ढह गया. मकान के मलबे में सात लोग दबे हैं. आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक मां-बेटी बताए जा रहे हैं. वहीं पांच घायलों को बाहर निकाला गया है. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पूरी घटना अहमदनगर इलाके की बताई जा रही है. मकान गिरने के बाद यहां हड़कंप मच गया है|
आंधी के कारण गिरा मकान
दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में रात करीब 9 बजे तेज आंधी के कारण ईंटों से बना एक पुराना मकान ढह गया. हादसे के वक्त मकान के अंदर सात लोग मौजूद थे. ये सभी लोग मलबे में दब गए. वहीं मलबे में दबने से एक महिला और उसकी 9 महीने की बेटी की मौत हो गई. वहीं हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में दो की हालत गंभीर है और तीन को मामूली चोटें आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय इसहाक की पत्नी अपने पांच बेटों के साथ ईंटों से बने मकान में रहती है।हादसे के बाद इंतेखाब की पत्नी रुखसार (25) और बेटी मायरा (09) की मौत हो गई। इसके अलावा दिलशाद (28) के बाएं पैर में चोट है। एहतेशाम (10) भी घायल है, जबकि मोबिना (08) के हाथ में भी चोट है। परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हैं।
Next Story