- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: होटल बना देह...
उत्तर प्रदेश
Up News: होटल बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस की छापेमारी, कर्मचारी फरार
Sarita
6 Jun 2025 10:03 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बसंत पैलेस होटल में गुरुवार देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान एक युवती को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया. एसडीएम को मिली थी गुप्त सूचना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरावली के एसडीएम को सूचना मिली थी कि बसंत पैलेस होटल में अवैध काम यानी देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ टीम बनाकर होटल में छापा मारा|
आपत्तिजनक हालत में मिले लड़का-लड़की छापेमारी के दौरान जब टीम ने होटल के कमरे खोले तो एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस को देखकर होटल स्टाफ मौके से फरार हो गया. 12 बाइक और आपत्तिजनक सामान बरामद जांच के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर भी चेक किया, जिसमें किसी भी गेस्ट की एंट्री दर्ज नहीं थी, जिससे साफ पता चलता है कि रैकेट गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था. इसके अलावा 12 बाइक और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिससे यह शक गहरा गया है कि यह काम लंबे समय से चल रहा था।
TagsUpहोटलदेहव्यापारअड्डापुलिसछापेमारीhotelprostitutiondenpoliceraidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





