- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: भीषण सड़क...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार की देर रात को एक बार फिर से दो जिंदगियां तेज रफ्तार के भेंट चढ़ गईं। प्राप्त जानकरी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एमपी इंटर कॉलेज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।बुधवार की रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूरज जायसवाल (35), बृजेश राजभर (23) और संत विजय कन्नौजिया अपनी बाइक से घर जा रहे थे। देर रात होने कारण जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में युवकों ने बाइक की रफ़्तार तेज कर दी। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर आयल टैंकर से जा भिड़ी।
बाइक और टैंकर की भिड़ंत इतनी तेज थी कि मौके पर ही दो युवकों सूरज जायसवाल और बृजेश राजभर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी संत विजय कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल संत विजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस से सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
TagsUpदुर्घटनादो युवकोंमौतUPaccidenttwo young mendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





