- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भयानक सड़क...
उत्तर प्रदेश
UP News: भयानक सड़क हादसा, डंपर ने दो स्कूटर सवारों को कुचला, दोनों की मौत
Sarita
27 Nov 2025 7:18 AM IST

x
UP News: कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे स्कूटी सवार दंपती को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 50 मीटर तक खून से सने डंपर के पहियों के निशान करीब बन गए। दंपती जालाैन से कानपुर देहात साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जालौन स्थित थाना गोहन के गांव दादरपुर निवासी लल्लन सिंह (65) पत्नी रेशमा (60) के साथ बुधवार सुबह स्कूटी से कानपुर देहात के गांव सट्टी निवासी साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी से करीब 300 मीटर आगे बेकाबू डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर खून से सने डंपर के पहियों के निशान मिले। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर काफी दूर तक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजन को सूचना दी है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनके परिवार से संपर्क किया। पुलिस को महिला का टूटा मंगलसूत्र भी मिला है।
हाईवे पर सर्विस रोड की तरफ लेन पर ट्रक खड़ाकर मरम्मत की जा रही थी। इससे चलते स्कूटी सवार दंपती तेजी से निकलने वाले वाहन की लेन में आ गए। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद पुलिस ने मरम्मत करा रहे चालकों व दुकानदारों को खदेड़ दिया। स्कूटी चला रहे लल्लन सिंह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद पुलिस को स्कूटी के अंदर डिगी में हेलमेट रखा मिला।
दुर्घटना के दौरान पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया। दुर्घटनास्थल शहर से महज 300 मीटर दूर होने के बाद भी शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। पुलिस ने लोडर से दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को फोन कराया गया था लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो शव भेजने के लिए लोडर की व्यवस्था की गई।
TagsUPहादसाडंपरस्कूटरकुचलादोनोंमौतUPaccidentdumperscootercrushedbothdeath. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





