- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: खौफनाक...

x
UP News: यूपी के अमरोहा स्थित नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार को खौफनाक हादसा, जिसमें कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार 26 जनवरी की दोपहर डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 9 पर एक शेवरले बीट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल को तोड़ते हुए दूसरी ओर जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान क्षितिज अग्निहोत्री और शिवांग सक्सेना के रूप में हुई है दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मृतक क्षितिज अग्निहोत्री पीलीभीत जनपद के पूरनपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज के रहने वाले थे। क्षितिज के परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा दो बच्चे हैं। क्षितिज पूरनपुर ब्लॉक में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे। वहीं, मृतक शिवांग सक्सेना पीलीभीत में पूरनपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले अरविंद कुमार सक्सेना के बेटे थे। दो भाइयों में बड़े शिवांग पीलीभीत में चौपला चौक स्थित HDFC बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे।शिवांग और क्षितिज दोनों दोस्त थे और 23 जनवरी को दोनों वाघा बॉर्डर पर घूमने गए थे। इसके बाद सोमवार को बाघा बॉर्डर से दिल्ली होते हुए पीलीभीत घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद हाइवे पर लगा लम्बा जाम खुलवाया। लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को एक साइड कराया और जेसीबी बुलवाकर टूटकर सड़क पर गिरे पोल को हटवाया तब ट्रैफिक सुचारू हो सका।
TagsUPहादसा2 युवकोंमौतUPaccident2 young mendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





