- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खौफनाक हादसा,...

x
Up News: एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में बोलेरो चालक सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया|उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बाइक को टक्कर मारते हुए आगे जा रही ट्राली से टकराकर बोलेरो पेड़ से टकरा गई. हादसे में बोलेरो चालक समेत चार लोग घायल हो गए. दो की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया|
सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी तुलसीराम के ट्रैक्टर ट्राली से इसी गांव के कुछ कपड़ा व्यापारी गुरुवार सुबह बघौड़ा साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचने गए थे.सभी वापस घर लौट रहे थे.गांव के सामने पहुंचे और भिनगा सिरसिया मार्ग से गांव को गई इंटरलॉकिंग सड़क पर मुड़ने लगे|
इस दौरान कोतवाली भिनगा के नौबस्ता निवासी पिंटू यादव (25) अपनी बोलेरो से चिल्हरिया मोड़ की ओर से भिनगा की ओर तेज रफ्तार में आ रहा था.मौके पर पहुंचते ही सड़क पर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए ट्राली टकराते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। वहीं टक्कर से ट्राली भी पलट गई|हादसे में ट्राली में सवार भुलई यादव (35) के साथ ही बोलेरो चालक पिंटू यादव गंभीररूप घायल हो गए. साथ ही ट्राली में ही सवार मनोज साहू (15), रामानंद पाठक (38) को भी चोटें आई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|
Next Story





