- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भीषण सड़क...
उत्तर प्रदेश
UP News: भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने हाईवे पर खड़े लोगों को रौंदा, तीन की मौत
Sarita
27 Jun 2025 11:20 AM IST

x
UP News: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात टैंकर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बाराबंकी जिले के और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हो गए। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर के पास कार सवार छह लोगों में से पांच लोग सड़क किनारे खड़े होकर दो बाइक सवारों से बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में डॉक्टर ने कार सवार योगेश कुमार कुरील (55) निवासी विकास नगर थाना कोतवाली और विवेक मिश्रा (35) निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली जिला बाराबंकी और बाइक सवार मुबस्सर अली (40) निवासी रतनपुरा सोमाली थाना जीवननगर जिला रामपुर को मृत घोषित कर दिया। ये लोग हुए घायल
नरेंद्र चौधरी निवासी लखपड़ाबाद कोतवाली, महेश निवासी नाका थाना कोतवाली, शिवकुमार थाना जैदपुर जिला बाराबंकी और जुनैद निवासी रतनपुरा सोमाली थाना अजीबनगर जिला रामपुर घायल हो गए। पुलिस ने कार, टैंकर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग नैनीताल जा रहे थे। उनकी कार बाइक से टच हो गई, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।
Next Story





