- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भीषण सड़क...

x
UP News: आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में बाह-आगरा हाईवे पर अरनौटा चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक को डंपर बाइक समेत 10 किमी तक घसीटता ले गया। शव के चिथड़े उड़ गए। ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई की। सड़क जाम कर दिया। वाहनों पर पथराव किया। हादसे में मरने वाला युवक अपने साले और दोस्त के साथ बहन की शादी समारोह में जा रहा था। फिरोजाबाद क्षेत्र के तिवारी गढ़ी निवासी शिवकुमार उर्फ काला (20) पुत्र पप्पू की गुरुवार को बहन की शादी थी। वह अपने दोस्त किताब सिंह पुत्र नारायण सिंह और साले माखन सिंह (28) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव भोगपुरा (थाना निबोहरा) के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रहा था।
देर रात करीब साढ़े नौ बजे थाना बसई अरेला क्षेत्र में बाह-आगरा मार्ग पर अरनौटा चौराहे के पास बाह की ओर से आ रहे रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में शिव कुमार और उसके दोस्त किताब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर बहनोई माखन को घसीटते हुए 10 किमी तक फतेहाबाद सीमा क्षेत्र के बाबा की तिवारिया तक ले गया। डंपर के नीचे फंसी बाइक और युवक को देख ग्रामीण घबरा गए। रोकने का प्रयास करने पर डंपर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। सूचना मिलने पर फतेहाबाद और बसई अरेला पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
बसई अरेला थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने फतेहाबाद में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर जमकर हंगामा किया। चालक चेकिंग से बचने के लिए डंपर को तेज गति से चला रहा था। बाइक डंपर में फंसने के बावजूद चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोगों के शरीर के परखच्चे उड़ गए।
मक्खन का शव बाइक समेत डंपर में फंसा रहा। उसके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरते रहे। बाइक के नीचे से चिंगारियां भी निकलती रहीं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-बाह मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही। बताया जाता है कि शिवकुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गांव में जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह स्तब्ध रह गया।
TagsUPहादसाडंपरयुवकोंरौंदाUPaccidentdumperyouthstrampledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





