उत्तर प्रदेश

Up News ट्रक और कार में भीषण टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
20 July 2025 6:23 AM IST
Up News ट्रक और कार में भीषण टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के गुरसराय क्षेत्र में शनिवार दोपहर ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि कल दोपहर करीब तीन बजे गुरसराय निवासी अधिवक्ता उपेंद्र शर्मा (56) अपने पिता माधव शर्मा (80) और जालौन जिले के निवासी सोनू अहिरवार (30) के साथ उरई की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान गदबई गांव के पास उरई की ओर से आ रहे एक डंपर (ट्रक) ने उनकी कार को टक्कर मार दी। एसएचओ ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों कार के अंदर फंस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story