- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भीषण हादसा,...
उत्तर प्रदेश
UP News: भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Sarita
14 Dec 2024 11:52 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को जिले के बिलारी सिरसी मार्ग पर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की शाम हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बिलारी सिरसी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें सोनकपुर गांव निवासी संजय पुत्र मटरू, बंटी पुत्र राजपाल और शनि पुत्र अशोक बाइक पर सवार होकर सोनकपुर से सिरसी जाते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। मृतकों में दो चचेरे भाई और एक दोस्त शामिल हैं।
TagsUPअज्ञातवाहनबाइकरौंदा3 मौतUPunknownvehiclebikeran over3 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





