- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भीषण हादसा,...
उत्तर प्रदेश
UP News: भीषण हादसा, कैंटर से टकराया डंपर लगी आग,ड्राइवर की मौत
Sarita
8 April 2025 10:17 AM IST

x
UP News: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया बिजली घर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कैंटर में आग लग गई। चालक का पैर सीट में फंस गया। जब तक वह बाहर आया, आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। चालक डंपर के अंदर जिंदा जल गया। मृतक का नाम निशांत है, जो राजस्थान के मनिया जिले का रहने वाला था। डंपर चालक लोकेंद्र ने बताया कि निशांत को वाहन चलाना अच्छे से नहीं आता था।
उसे सिखाने के मकसद से उसने ड्राइविंग सीट पर बैठाया था। सैंया बिजली घर के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। निशांत डंपर को संभाल नहीं सका और कैंटर से टकरा गया। टक्कर लगते ही डंपर में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक निशांत की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।
TagsUPहादसाकैंटरडंपरआगड्राइवरमौतUPaccidentcanterdumperfiredriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





