- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भीषण हादसा,...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कार सवार गुरुवार को हादसे का शिकार हो गए. देर रात उनकी कार वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है|
जब गाजीपुर के बिरनो थाने के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार गिट्टी लदे खड़े ट्रक में जा घुसी इस हादसे में डॉक्टर मुकेश यादव की पत्नी डॉक्टर सोनी यादव 38 वर्ष, गायत्री देवी पत्नी भोला यादव उम्र 50 वर्ष, चालक सलाउद्दीन पुत्र मोहम्मद हातिम उम्र 40 वर्ष और विपिन मंडल 37 वर्ष निवासी पूर्णिया बिहार प्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग बुधवार की शाम महाकुंभ स्नान के लिए घर से निकले थे और गुरुवार को महाकुंभ स्नान के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनके ड्राइवर सलाउद्दीन को नींद आने लगी तो मृतक डॉ सोनी यादव के नर्सिंग होम पर कार्यरत कर्मचारी दीपक झा ने खुद ही कार चलानी शुरू कर दी। इसके बाद यह हादसा हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। मातृका सोनी यादव पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिश्तेदार बताई जाती हैं।
सोनी यादव अपने पति मुकेश यादव के साथ बिहार के पूर्णिया में दुर्गा नर्सिंग होम चलाती थीं। घटना के बाद दो जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोनी यादव के शव को कार से बाहर निकाला गया। बिरनो पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है तथा गंभीर रूप से घायल युवक दीपक झा को जिला अस्पताल भेजा गया है।
TagsUPहादसाट्रककार4 मौत UPaccidenttruckcar4 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





