उत्तर प्रदेश

Up News: भीषण हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, अन्य घायल

Sarita
30 May 2025 5:23 AM GMT
Up News: भीषण हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, अन्य घायल
x
Up News : यूपी के जौनपुर के बुक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बदलापुर से जौनपुर आ रही प्राइवेट बस स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को नैपेड़वा सीएचसी भेजा गया। घायलों में 15 की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। निजी बस बदलापुर के घनश्यामपुर से 55 यात्रियों को लेकर जौनपुर के लिए निकली थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बस शंभूगंज बाजार के पास पहुंची थी। इसी बीच अचानक स्टेयरिंग फेल होने से प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 15 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों की मानें तो बस तेज रफ्तार में थी। स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story