- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कैफे का...
उत्तर प्रदेश
Up News: कैफे का बोर्ड लगाकर चलाया जा रहा था हुक्का बार, मालिक समेत 3 गिरफ्तार
Sarita
28 Feb 2025 10:50 AM IST

x
UP News: आईआईएम रोड स्थित डार्क हाउस कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। मड़ियांव पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर हुक्का बार के मालिक समेत 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 4 किशोरों समेत 12 लोग हुक्का पीते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 6 हुक्के, चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईआईएम रोड स्थित साईं सिटी स्थित डार्क हाउस कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। हुक्का बार का संचालक लाइसेंस का झांसा देकर लड़कियों और लड़कों को फ्लेवर्ड हुक्के का आदी बना रहा है।
इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार और उनकी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार मालिक आशीष सिंह निवासी ग्राम नवीकोट नंदना बीकेटी, केयरटेकर आदर्श वर्मा निवासी एल्डिको अटार्नी मड़ियांव और कर्मचारी प्रियांशु सिंह निवासी ग्राम भौली बीकेटी शामिल हैं। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि छापेमारी के दौरान 12 लोग हुक्का पीते मिले।
इनमें चार किशोर थे। उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मालिक आशीष सिंह ने पुलिस को बताया कि आमदनी बढ़ाने के लिए उसने कैफे में हुक्का बार खोल लिया था। जिसके बाद ज्यादा युवक-युवतियां आने लगे। कैफे की तुलना में हुक्का बार से मुनाफा भी ज्यादा हो गया था। 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। डार्क हाउस कैफे में इस नियम की अनदेखी की जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोपहर में ज्यादा छात्र आते हैं। कई बार वे स्कूल यूनिफॉर्म में भी होते हैं।
TagsUpहुक्का बार3 गिरफ्तारUpHookah bar3 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





