उत्तर प्रदेश

UP News: पिज्जा सेंटर पर हिंदू संगठन ने की छापेमारी

Sarita
25 Jan 2026 8:18 AM IST
UP News: पिज्जा सेंटर पर हिंदू संगठन ने की छापेमारी
x
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित एक पिज्जा सेंटर में हिंदू संगठन द्वारा अचानक छापेमारी कर दी गई। हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा वहां बैठे युवक-युवती से सवाल-जवाब किए जाने लगे, जिससे दोनों काफी ज्यादा घबरा गए। इसी क्रम में पहले युवक और फिर युवती ने मकान की दूसरी मंजिल से घबराहट में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के थाना कांट इलाके का है। यहां बरेली मोड़ के पास एक भवन की दूसरी मंजिल पर पिज़्ज़ा सेंटर चलता है। इस पिज्जा सेंटर में शनिवार शाम हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, और वहां मौजूद युवक-युवती से पूछताछ करने लगे। हिंदू संगठन की अचानक हुई छापेमारी से युवक-युवती काफी ज्यादा घबरा गए। पूछताछ करने पर युवक-युवती ने बताया कि ''हमने मैगी का आर्डर दिया है इसीलिए बैठे हैं''। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उनकी जाति पूछी।इस घटना में 21 वर्षीय युवक तथा 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story