- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत
Sarita
30 March 2025 12:40 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दाह संस्कार से लौट रहे 3 लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय जलधारी निषाद और 50 वर्षीय धर्मपाल निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय राम वचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राम वचन यादव को गीडा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ, जब तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर तालनवार ग्राम पंचायत के हरहरवा टोला से लौट रहे थे। तीनों गोरखपुर के एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक और घायल व्यक्ति शनिवार को खजनी थाना क्षेत्र के तालनवार गांव की रहने वाली एक महिला के दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के तट पर गए थे। दाह संस्कार के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गीडा थाना क्षेत्र के बेतुआ गांव के पास फोरलेन पर पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में जलधारी और धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राम वचन यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक राम वचन यादव पेंट पॉलिश का काम करता था और 2 महीने पहले ही घर आया था। धर्मपाल के 4 बेटे हैं, जबकि जलधारी के कोई संतान नहीं थी, उसने एक बच्ची को गोद लिया था। एक ही गांव के 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत से गांव में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।
जानिए, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार का क्या कहना है?
वहीं, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरने वाले 2 लोग मजदूरी करते थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है और हादसे में शामिल वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
TagsUpवाहनबाइकरौंदा2 मौतUpvehiclebikeran over2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





