- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली मासूम की जान, गांव में कोहराम
Sarita
19 May 2025 10:27 AM IST

x
Up News: कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम बदलपुरवा में साइकिल सवार पांच वर्षीय बच्चे को अवैध खनन की मिट्टी ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम बदलपुरवा निवासी अशोक कुमार यादव का पांच वर्षीय बेटा आनंद रविवार को अपने घर के पास छोटी साइकिल से जा रहा था।
इसी दौरान अवैध खनन की मिट्टी ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक घायल आनंद को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार के लोग और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग आनन-फानन में बच्चे को तिकुनिया पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।
TagsUpट्रैक्टर-ट्रॉलीमासूमजानगांवकोहरामUptractor-trolleyinnocentlifevillagechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





