उत्तर प्रदेश

Up News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sarita
20 Jun 2025 8:36 AM IST
Up News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
x
Up News : बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास मिहीपुरवा की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय लखन जो कि भोपाल (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था, गंभीर रूप से घायल हो गया। लखन नानपारा के मंगलपुरवा इलाके में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रहकर ड्रम बेचने का काम करता था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लखन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नानपारा कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story