- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत
Sarita
22 Dec 2024 10:22 AM IST

x
UP News: जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। आपको बता दें कि पूरी घटना गदगंज थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर पंचायत भवन कानपुर प्रयागराज मार्ग पर हुई।
जहां गदगंज थाना क्षेत्र के लालगंज का पुरवा निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी लीलावती और छोटे भाई अमित की पत्नी कविता के साथ सरबहदा गांव में बहन कविता के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। तीनों बाइक से तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक, कविता और लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
लीलावती की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही लीलावती की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsUPपिकअपबाइकटक्करतीनमौतUPpickupbikecollisionthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





