- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: फ्लाईओवर से...
उत्तर प्रदेश
Up News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार इनोवा, 4 दोस्तों की मौत
Sarita
1 July 2025 11:13 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इसमें कार सवार पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान चार घायल दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे जो गुजरात के गांधीनगर से केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे|
इलाज के दौरान चार दोस्तों अमित, भरत, कर्ण और विपुल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जिगर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक गुजरात से केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छपार थाना क्षेत्र में खटीमा पानीपत मार्ग पर एक इनोवा कार ओवर स्पीड में चल रही थी। यह फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
इसमें पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। मामले में जैसे-जैसे और तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार उन्हें जानकारी दी जाएगी।
TagsUpफ्लाईओवरइनोवा4 मौतUpflyoverInnova4 deaths जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





