उत्तर प्रदेश

UP News:तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार मामा भांजे को कुचला

Sarita
26 March 2025 6:51 AM IST
UP News:तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार मामा भांजे  को कुचला
x
UP News: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा भांजे को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का नजारा देख लोग सहम गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के झिंगहाघाट पुल के पास हुई. जहां चामामा भांजे बाइक से बुढ़वा मेला देखने जा रहे थे|
इसी बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी. बाइक से गिरने के बाद दोनों डंपर के नीचे आ गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे में मृतकों की पहचान सियाराम लोध (55) और अर्जुन यादव (25) के रूप में हुई है|
Next Story