- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, ट्रांसजेंडर की मौत
Sarita
21 April 2025 6:15 AM IST

x
UP News: प्रयागराज से लौट रही कार खाई में पलट गई। हादसे में एक ट्रांसजेंडर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के सराय रुस्तम गांव निवासी 29 वर्षीय ट्रांसजेंडर अंजली मूल रूप से असम की रहने वाली थी। रविवार की सुबह करीब चार बजे प्रयागराज मार्ग पर पांडेयपुर गांव के पास अर्टिका अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रांसजेंडर अंजली वाहन के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक 28 वर्षीय अंबुज मौर्य पुत्र वेद प्रकाश मौर्य निवासी कोढ़ौन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रांसजेंडर अंजली की मौत हो चुकी थी। अंबुज मौर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
TagsUpकारपलटीट्रांसजेंडरमौतUpcaroverturnedtransgenderdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





