- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन की मौत
Sarita
23 April 2025 7:34 AM IST

x
UP News: जिले में रफ्तार का कहर, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र समेत 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बता दें कि घटना मूसानगर थाना क्षेत्र की है, जब पिता-पुत्र और गांव का एक युवक बाइक से जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान हलिया मोड़ के पास घाटमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी|
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. उसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी ले गई. जहां डॉक्टरों ने बृजेंद्र (30) और नंदू (32) को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल सुरजीत (8) को कानपुर हैलट रेफर कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कहा जा रहा है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpकारबाइकठोकरतीनमौतUpcarbikehitthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





