उत्तर प्रदेश

UP News : तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, 2 की हालत गंभीर

Sarita
31 March 2025 8:07 AM IST
UP News : तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, 2 की हालत गंभीर
x
UP News: नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी. यह घटना नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के सेक्टर 94 में M3M प्रोजेक्ट के पास हुई. इस घटना में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार की रफ्तार काफी तेज थी| पीड़ित एक घायल ने बताया, 'कार मेरे पैर के ऊपर से गुजर गई. कार की रफ्तार काफी तेज थी. मेरे चेहरे पर भी चोटें आईं. हम बच नहीं सके|
नोएडा पुलिस ने बताया कि लेम्बोर्गिनी कार मृदुल के नाम पर रजिस्टर्ड है और दीपक इसे चला रहा था. अजमेर निवासी ड्राइवर दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है. सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा नोएडा सेक्टर-94 स्थित एम3एम प्रोजेक्ट के बाहर हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय 4 मजदूर फुटपाथ पर बैठकर बात कर रहे थे, तभी श्मशान घाट की तरफ से लाल रंग की लेम्बोर्गिनी कार आई। उस कार की स्पीड काफी तेज थी। कार पहले डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकराई। इसके बाद मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मजदूर पास के नाले में जा गिरा। दूसरा मजदूर सड़क पर गिर गया।
घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दोनों मजदूरों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हादसे के बाद लोग चालक की कार की तरफ दौड़े। कार के अंदर चालक डर गया था। लोग उसे डांटने लगे। लोगों ने उससे कहा कि तुमने बहुत स्टंट सीख लिए हैं। क्या तुम्हें पता है कि कितने लोग मर गए हैं? यह सुनकर ड्राइवर और भी डर गया। लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला और पकड़ लिया।
Next Story