- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई, दो की मौत, तीन घायल
Sarita
9 July 2025 8:11 AM IST

x
UP News: यूपी के हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 09 पर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर रेलिंग से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के जाफराबाद निवासी शुएब (27), उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी फैज (20), सुहैल उर्फ साहिल, अली और कृष्णा नगर निवासी हर्षित अग्रवाल कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने गए थे। मंगलवार की देर शाम सभी दोस्त अपनी कार से दिल्ली लौट रहे थे। कार फैज चला रहा था।
जैसे ही कार एनएच 09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपाल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में चली गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।
जिसमें फैज और शुएब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हर्षित की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हालांकि अन्य दो घायलों की हालत ठीक है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। हालांकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
TagsUPकाररेलिंगदोमौततीन घायलUPcarrailingtwo diedthree injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





