- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
Sarita
21 March 2025 11:36 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां, एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. यह पूरा मामला जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र का है. असदपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई. चालक कुछ कर पाता, इससे पहले ही गाड़ी पलट गई|
हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पांच लोग घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, 5 घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रेफर किया गया. जिसमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर है|
TagsUPबोलेरोपलटी2मौत5 घायल UPBolerooverturned2 died5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





