उत्तर प्रदेश

Up News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोगों की मौत, 2 लड़कियां घायल

Sarita
21 April 2025 6:12 AM IST
Up News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोगों की मौत, 2 लड़कियां घायल
x
Up News: रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया।आपको बता दें कि घटना जरवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-बघेलखंड मार्ग पर चौहत्तर कला गांव के पास उस समय हुई, जब बाइक सवार मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में संजय यादव (22) पुत्र प्रभुलाल, उसकी भाभी सुनीता यादव (25) पत्नी सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुप्रिया यादव (6) और डेढ़ साल की संजना यादव घायल हो गईं।हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने देवर-भाभी के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story