उत्तर प्रदेश

Up News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर ही मौत

Sarita
23 July 2025 11:41 AM IST
Up News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर ही मौत
x
Up News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के दौरान बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
दरअसल यह पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव के पास जखा मोड़ का है। अजीत यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी ग्राम अशरफपुर थाना बल्दी राय जिला सुल्तानपुर उम्र करीब 30 वर्ष जो जामो के रमसापुर के पास पेट्रोल पंप पर काम करता था, हादसे में उसकी मौत हो गई, शव निजामुद्दीनपुर के पास मिला, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि सड़क के पास एक पेड़ है, सड़क थोड़ी घुमावदार है, जिससे संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई।
तेज गति के कारण मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई, जिससे मृतक के सिर में चोट आई तथा उसका पैर बाइक में फंस गया, बाइक गिर गई, मौके पर उल्टी व खून के धब्बे हैं, यह असंतुलन के कारण सड़क दुर्घटना का मामला है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Next Story