- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार बाइक डंपर में जा घुसी,2लोगो की मौत
Sarita
16 March 2025 10:12 AM IST

x
Up News: भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे में एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में 3 लोग घायल हो गए। बता दें कि घटना कानपुर-आगरा हाईवे पर नगला तालाब गांव के पास हुई। जहां लालू दोहरे (35) और छुटकू (8) बाइक से कहीं गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे जा रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव किया। इसके अलावा 2 और वाहनों पर पथराव कर 3 लोग घायल हो गए। जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और पथराव में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।
TagsUpबाइकडंपरघुसी2 मौत Upbikecollided with dumper2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





