उत्तर प्रदेश

Up News:तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, तीन भैंसों की दर्दनाक मौत

Sarita
20 July 2025 11:08 AM IST
Up News:तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, तीन भैंसों की दर्दनाक मौत
x
Up News: जिले के पाली थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने चार भैंसों को टक्कर मार दी, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की झड़प हुई। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक और महिला कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। पाली थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव निवासी ओमकार पुत्र राम भरोसे शनिवार देर शाम अपनी 5 भैंसों को चराकर घर लौट रहा था, तभी गांव के पास पाली-शाहाबाद मार्ग पार करते समय शाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने भैंसों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी हालत बेहद नाजुक है।
एक भैंस बाल-बाल बच गई। सूचना मिलने पर पाली थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की पुलिस से भी काफी देर तक झड़प हुई, किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर चालक उमर पुत्र वजीर हसन निवासी ग्राम निजामपुर और महिला परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित ओमकार ने थाने में तहरीर देकर चालक उमर पर रोडवेज बस को तेज गति व लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ओमकार ने तहरीर में बताया है कि तीनों मृत भैंसों की कीमत एक-एक लाख रुपये और घायल भैंस की कीमत 60 हजार रुपये है।
Next Story