- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कड़ाके की ठंड...
उत्तर प्रदेश
UP News: कड़ाके की ठंड के बीच होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Sarita
29 Dec 2025 11:25 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला लगातार जारी है। भीषण ठंड और घने कोहरे का सितम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, मौसम विभाग ने आज यानी 29 दिसंबर के लिए ताजा चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे को लेकर भी अलर्ट जारी है। वहीं, अगले पांच दिनों में बारिश होने की भी संभावना जारी की गई है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD ने राज्य की संगम नगरी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
यूपी के सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और आसपास के इलाके में ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
TagsUPठंडबारिशIMDचेतावनीUPcold waverainwarning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





