- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: आज कई जिलों...

x
UP News: उत्तर प्रदेश में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। यह सामान्य समय से पांच दिन की देरी से हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सामान्य तौर पर मानसून 13 जून को प्रदेश में आता है। लेकिन, इस बार मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा है। अब प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी अनुमान है। इन जिलों में हुई बारिश आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
इस दिन पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगाआईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, "पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास स्थित एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र आने वाले दिनों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम के कारण 19 जून से उत्तर प्रदेश में बारिश में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। सिंह ने बताया, "19 से 22 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।" पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून छा जाएगा।
TagsUPआजबारिशआसारUPtodayrainexpected जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





