- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्रदेश के इन ...

x
UP News: प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन में गर्मी के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूर्व से लेकर पश्चिम तक प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवाओं और लू का ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में रातें गर्म रहने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर आदि जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं के कारण दक्षिणी हिस्से प्रयागराज, वाराणसी आदि में गर्मी से मामूली राहत मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं के कारण रात में गर्मी कुछ कम होगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस बीच झांसी समेत कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
यहां है लू की चेतावनी: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, ललितपुर, झाँसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।
TagsUPजिलोंलूचेतावनीUPdistrictsheat wavewarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





