- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शादी के स्टेज...
उत्तर प्रदेश
UP News: शादी के स्टेज पर तान रहा था बंदूक, रोकने गए बेटे के सिर में लगी गोली
Sarita
8 March 2025 7:37 AM IST

x
UP News: शादी समारोह में पिता की पिस्टल से चली गोली ने उसके ही बेटे की जान ले ली। गोली बेटे के सिर में लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना यूपी के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा में गुरुवार देर रात हुई। घटना के बाद से आरोपी पिता पिस्टल लेकर फरार है। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कौबरा के बेलहा पुरवा निवासी रुद्र तिवारी की बेटी सलोनी की शादी गुरुवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन के मामा मऊ थाना क्षेत्र के नीबी निवासी विष्णु पांडेय अपने बेटे अंश पांडेय (18) के साथ आए थे। देर रात जयमाला की रस्म के दौरान विष्णु ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
मौत की खबर मिलते ही पिता फरार हो गया
यह देख पास में खड़े बेटे अंश ने पिता को रोकने और स्टेज के पास से हटाने की कोशिश की। इसी बीच पिस्टल से एक और गोली चल गई जो अंश के सिर में लगी। गोली लगते ही अंश मौके पर ही गिर पड़ा। घटना देख महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। खून से लथपथ अंश को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अंश की मौत की जानकारी होते ही पिता विष्णु पिस्टल लेकर समारोह से भाग निकला।
पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर रहे थे
इस बीच परिजन शव को गांव ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह सूचना पर रायपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान के माध्यम से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पिता द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने से बेटे की मौत हुई है। घटना के बाद से ही पिता फरार है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे तो उसमें धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
TagsUPशादीबंदूकबेटेगोलीUPweddinggunsonbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





