- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बंदूक में...
उत्तर प्रदेश
UP News: बंदूक में कारतूस डालते ही फायर,युवक के सीने में लगी गोली मौत
Sarita
1 Jan 2026 9:38 AM IST

x
UP News: आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार में पुत्र जन्म की खुशी में बुधवार सुबह गुड़ बांटने का कार्यक्रम मातम में बदल गया। जब लाइसेंसी 12 बोर बंदूक में कारतूस डालते समय अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े एक युवक के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक बरामद कर ली है।
अजय उर्फ कठेरिया (32) पुत्र लायक सिंह दो भाइयों में बड़े है। छोटा भाई राधेश्याम है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते हैं। अजय के दो पुत्र एक पुत्री है। गांव के ही विवेक के रविवार की रात को पुत्र हुआ था। खुशी में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब गांव के ही विवेक के परिवार के लोगों के द्वारा घर पर गुड़ बांटने का कार्यक्रम किया गया था। गांव के 25-30 लोग घर के बाहर सर्दी होने की वजह से आग जलाकर कुछ खड़े थे।
तभी वहां गांव का ही सुभाष शर्मा अपने चाचा की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक लेकर कार्यक्रम में आया था। कारतूस लोड करने के दौरान अचानक से फायर हो गया। आठ मीटर के करीब दूरी पर खड़े अजय के सीने में गोली लग गई। कार्यक्रम में मौजूद जगन सिंह ने बताया कि सुभाष बंदूक में कारतूस डाल रहा था। तभी बंदूक चल गई। गोली धर्मेंद्र, प्रमोद, अजय के बगल से होकर निकल गई और अजय के सीने में गोली लग गई।
आननफानन में घायल को आरोपी लोगों के साथ फतेहाबाद हास्पीटल ले गया। जहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल सहित फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पत्नी शिखा का आरोप है कि सुभाष के द्वारा 4 वर्ष पूर्व भी मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिश के चलते मेरे पति को सुभाष ने गोली मारी है। मृतक के छोटे भाई राधेश्याम ने बताया कि घटना के समय में खेत पर था। गांव के लोगों ने बताया था कि तुम्हारे भाई को गोली लग गई है तो एसएन मेडिकल आगरा पहुंचा तब तक भाई की मौत हो चुकी थी। मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है किसने गोली मारी है।
TagsUPफायरयुवकगोली मौत UPfiringyoung mandeath by gunshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





