- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शादी समारोह...
उत्तर प्रदेश
UP News: शादी समारोह में दूल्हे की मौत, चंद घंटों में बर्बाद हो गई शादीशुदा जिंदगी
Sarita
14 May 2025 9:24 AM IST

x
UP News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में एक शादी के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां विदाई समारोह के दौरान दूल्हे की अचानक मौत हो गई. दूल्हा मोनू गौतम बेहोश हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र निवासी श्याम सुंदर के बेटे मोनू गौतम से तय की थी|
बारात बड़े ही धूमधाम से लड़की के गांव पहुंची और जैसे ही दूल्हा वहां पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने गांव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उसका स्वागत किया. कार्यक्रम में दूल्हे समेत दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और जयमाला की रस्म अदा की गई. रात में दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए. शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद जब दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था और दुल्हन कार में बैठ चुकी थी, इसी दौरान दूल्हा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
आनन-फानन में लोगों ने दूल्हे पर पानी छिड़का और उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ती देख सभी दूल्हे को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय दूल्हे की मौत हो गई।
दूल्हे की मौत के बाद विदाई रोक दी गई और लड़की पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दूल्हे की बीमारी की जानकारी उनसे छिपाई गई। उन्होंने दहेज समेत शादी में दिया गया सारा सामान वापस मांगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।
TagsUPदूल्हेमौतबर्बादजिंदगीUPgroomdeathruinedlifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





