उत्तर प्रदेश

UP News: शादी से एक दिन पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत

Sarita
20 April 2025 12:15 PM IST
UP News: शादी से एक दिन पहले करंट लगने से दूल्हे की  मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शादी से एक दिन पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई. जिसके बाद इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, दुल्हन पक्ष के लोगों को इस अप्रिय घटना की जानकारी दी गई, जिससे खुशी के माहौल में उदासी फैल गई. दुल्हन पक्ष के लोग शादी से एक दिन पहले दूल्हे के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे. उनका सपना था कि वह दुल्हन को सिर पर सेहरा बांधकर लाएंगे. उनके सपने को हकीकत में बदलने के लिए परिवार वालों ने शादी भी तय कर दी और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं|
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सेहरा बांधने से एक दिन पहले उन्होंने सेहरे की जगह कफन पहन लिया. जी हां, मामला गाजीपुर के शादियाबाद इलाके का है, जहां शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, मिठाइयां भी बन रही थीं और महिलाएं मंगल गीत भी गा रही थीं. इस दौरान घर में लगे पंखे की हवा एक ही तरफ जा रही थी. दूल्हे ने जैसे ही उसे ठीक करने के लिए छुआ तो वह करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत
मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव का है जहां गांव निवासी चंदन की शादी होनी थी जिसकी बारात 20 अप्रैल को वाराणसी जानी थी। उस शादी को लेकर पूरे परिवार के साथ ही आसपास के लोग और रिश्तेदार भी काफी खुश थे। इस शादी के लिए शुक्रवार को परिवार में रामायण पाठ का आयोजन किया गया और पूरे विधि-विधान के साथ रामायण पाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ
बिजली के पंखे से बिजली
बरामदे में जहां रामायण पाठ चल रहा था। वहां एक पेडस्टल पंखा लगा था लेकिन उसकी हवा एक ही तरफ जा रही थी। चंदन ने जैसे ही पंखे को घुमाने के लिए अपने नंगे पैर से उसे छुआ, वह उससे चिपक गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह चिपका रहा और फिर जमीन पर गिर पड़ा। यह घटना देख रामायण पाठ कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे आनन-फानन में डॉक्टर के पास भी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घर में मातम चंदन की मौत ने एक बार फिर परिवार को झकझोर कर रख दिया।
Next Story