- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: शराब के लिए...
उत्तर प्रदेश
Up News: शराब के लिए पैसे न देने पर पोते ने दादी की हत्या कर दी
Sarita
6 Oct 2025 11:40 AM IST

x
Up News : रविवार देर रात कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक पोते ने अपनी दादी की शराब के लिए पैसे न देने पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में स्वर्गीय धर्मदास अहिरवार की पत्नी आशारानी (70) अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार रात करीब 11:30 बजे आशारानी का पोता विशाल शराब के लिए पैसे मांगने उनके घर गया।
पोते के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आशारानी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। विशाल ने उसके बाल पकड़कर उसे चौखट पर कई बार पटका, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी दौड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोते विशाल को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिवार से शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpपोतेदादीहत्या Upgrandsongrandmothermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





